ज्यादा गोटीबाज़ी काम नहीं आती, भूपेश से कांग्रेस ने छिना पंजाब का प्रभार बोले बीजेपी नेता

रायपुर। कांग्रेस आलाकमान ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब प्रदेश प्रभारी के पद से हटा दिया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पद से सचिन पायलट को भी हटा दिया गया है। दोनों नेताओं को प्रभार से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

कांग्रेस के इस फैसले पर बीजेपी नेताओं ने तंज कसना शुरू कर दिया है। बीजेपी नेता उज्जवल दीपक ने चुटकी लेते हुए कहा कि “ज्यादा गोटीबाजी काम नहीं आती।” उन्होंने भूपेश बघेल को लेकर तंज कसते हुए कहा, “आखिर पंजाब से भगा ही दिया गया!”

वहीं सचिन पायलट को लेकर भी बीजेपी नेता उज्जवल दीपक ने कटाक्ष करते हुए कहा, “पायलट भी क्रैश कर गए!”

कांग्रेस आलाकमान के इस संगठनात्मक बदलाव को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *