गरियाबंद वॉटरफॉल में युवक की मौत

गरियाबंद। जिले के प्रसिद्ध गजपल्ला वॉटरफॉल में रविवार को पिकनिक मनाने पहुंचे रायपुर के एक युवक के डूबने की घटना सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार, युवक रायपुर से अपने पांच दोस्तों के साथ गजपल्ला वॉटरफॉल घूमने आया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। युवक के साथियों ने तत्काल घटना की सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। युवक की तलाश में प्रशासन और रेस्क्यू टीम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। टीम पानी में उसकी तलाश कर रही है। वहीं, प्रशासन की टीम पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

हादसे के बीच वॉटरफॉल क्षेत्र में पर्यटकों की लापरवाही भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ युवक यहां जोखिम भरे स्टंट करते नजर आए।

प्राकृतिक पर्यटन स्थल पर इस तरह के जानलेवा स्टंट से गंभीर हादसे की आशंका बनी रहती है। प्रशासन की ओर से पर्यटकों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और गहरे पानी में जाने से बचने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *