कचना क्रॉसिंग आज रात 9 बजे से कल सुबह तक रहेगी बंद, आवागमन करने से बचे

रायपुर। राजधानी में रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते दो प्रमुख रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क यातायात अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। इसके कारण इन रास्तों से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। रेलवे की ओर से मरम्मत कार्य के लिए यातायात बंद रखने का समय निर्धारित किया गया है।

जानकारी के अनुसार, वीआईपी रेलवे क्रॉसिंग पर 17 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक आवागमन बंद रखा गया है। वहीं, कचना रेलवे क्रॉसिंग पर 17 अक्टूबर की रात 9 बजे से 18 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

रेलवे ट्रैक की मरम्मत के कारण लागू इस व्यवस्था को देखते हुए वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपने रास्ते की योजना बना लें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें, ताकि जाम और अनावश्यक देरी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *