केदार कश्यप के नाम छत्तीसगढ़ में सबसे लंबे समय तक मंत्री रहने का रिकॉर्ड
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में केदार कश्यप के लंबे राजनीतिक सफर को लेकर बीजेपी नेता खूबलाल ध्रुव ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। ध्रुव ने कहा कि बस्तर की माटी से निकलकर केदार कश्यप ने डेढ़ दशक से भी अधिक समय तक मंत्री के रूप में लगातार जिम्मेदारी निभाई और प्रदेश की राजनीति में एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। छत्तीसगढ़ की राजनीति में सबसे लंबे समय तक मंत्री पद संभालने का रिकॉर्ड केदार कश्यप के नाम दर्ज होना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक राजनीतिक रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि बस्तर के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, लंबे जनसेवा अनुभव और जनता के विश्वास को भी दर्शाती है।
ध्रुव ने कहा कि केदार कश्यप की यह उपलब्धि बस्तर की धरती का मान बढ़ाने वाली है। लंबे समय तक मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालना उनके राजनीतिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने केदार कश्यप को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनका अनुभव और नेतृत्व आने वाले समय में भी छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
बीजेपी नेता खूबलाल ध्रुव ने ईश्वर से कामना की कि केदार कश्यप का जनसेवा का सफर निरंतर आगे बढ़ता रहे और बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के विकास में उनका योगदान नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।
