खाली पदों और आगामी भर्तियों पर सरकार ने शुरू की कवायद

मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में सभी विभागों के भारसाधक सचिवों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों में स्वीकृत, भरे और रिक्त पदों की स्थिति की विभागवार समीक्षा की गई।

मुख्य सचिव ने भर्ती परीक्षाओं, विभागों द्वारा भेजे गए मांग पत्र (इंडेंट), वित्त विभाग की सहमति, पूर्व में विज्ञापित पदों और अब तक हुई नियुक्तियों की जानकारी ली।

साथ ही वर्ष 2027 में संभावित भर्ती पदों और विभागों के अद्यतन भर्ती नियमों की स्थिति पर भी चर्चा की गई।बैठक में मुख्य सचिव ने भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने, भर्ती नियमों को अपडेट करने और आगामी वर्षों के लिए स्पष्ट भर्ती योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और छत्तीसगढ़ चयन मंडल के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *