खमतराई में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी, नकदी और सिगरेट-गुटखा ले गए चोर

रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र के शिवानंद नगर स्थित श्री सांई किराना प्रोविजन में चोरी का मामला सामने आया है। दुकान संचालक नवीन भावनानी के अनुसार, 12 सितंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे।

अगली सुबह करीब 10 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। दुकान के अंदर जाकर जांच करने पर 4,800 रुपये नगद, छोटी-बड़ी सिगरेट के करीब 70 पैकेट और पान मसाला-गुटखा के पैकेट गायब मिले। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 19 हजार रुपये बताई गई है।

व्यापारी के मुताबिक, अज्ञात चोर रात में दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसा और नकदी समेत उक्त सामान चोरी कर फरार हो गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *