रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के पश्चिम क्षेत्र में थाना कबीर नगर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली गोलियों की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के कब्जे से 1590 नग Nitrazepam Tablet IP (Nitrosun 10mg), 3 मोबाइल फोन और ₹500 नगद बरामद किए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत 38,220 बताई गई है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना कबीर नगर क्षेत्र के अटारी ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली गोलियों की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा है। सूचना मिलते ही कबीर नगर पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नागेश ध्रुव निवासी इंद्रानगर, सिविल अस्पताल के पीछे, कुरूद, जिला धमतरी बताया।
तलाशी लेने पर उसके पास से 16 पैकेटों में 159 स्ट्रिप, प्रत्येक स्ट्रिप में 10 टैबलेट, कुल 1590 नशीली गोलियां बरामद हुईं। है।आरोपी के विरुद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 173/2026 के तहत धारा 22(ग) NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।