लाभांडी के BSUP कॉलोनी में पुलिस ने मारी रेड

रायपुर। तेलीबाँधा क्षेत्र के बीएसयूपी कॉलोनी, लाभांडी में आज अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) तारकेश्वर पटेल के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त (सिविल लाइन) रमाकांत साहू के नेतृत्व में छापेमारी की गई।

तेलीबाँधा थाने और पुलिस लाइन से 100 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को शामिल किया गया है। कार्यवाही के दौरान और सूरज नगर बीएसयूपी के लगभग 200 से अधिक मकानों एवं आवासीय परिसरों का सत्यापन एवं निरीक्षण किया जा रहा है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की उपस्थिति की जांच, किरायेदारों का सत्यापन, असामाजिक तत्वों की पहचान तथा अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करना है। पुलिस द्वारा निवासियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है तथा किरायेदारों एवं घरेलू सहायकों के संबंध में उपलब्ध अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों एवं व्यक्तियों के संबंध में भी आवश्यक पूछताछ एवं जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *