रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में बैठक आयोजित होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान कर कार द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगांव (एम) दुर्ग के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे दुर्ग से कार द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:45 बजे वे रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 3 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां गौ संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।