दोस्त के घर से मध्यप्रदेश में छिपा हुआ था बिलासपुर में हिंसा करवाने वाला रामसिंह ठाकुर

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के खपरगंज विवाद और पत्थरबाजी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने दोस्त के घर छिपा हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, खपरगंज विवाद और पत्थरबाजी मामले में दोनों पक्षों के आरोपियों की तलाश की जा रही थी। एक पक्ष के मुख्य आरोपी सोहेल खान की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने दूसरे पक्ष के प्रमुख आरोपी रामसिंह ठाकुर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच के दौरान रामसिंह ठाकुर के मध्यप्रदेश में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने पन्ना जिले के ग्राम माकरी कुठार में दबिश दी और उसे उसके दोस्त के घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पत्थरबाजी की घटना में उसकी भूमिका और मामले में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *