नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की बैठक लेकर CM साय ने की योजनाओं की समीक्षा

रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में नगरीय क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों, योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए समयबद्ध तरीके से विकास कार्यों को पूरा करने और आम नागरिकों को बेहतर नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

बैठक में नगरीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *