नवरात्रि के पांचवें दिन CM साय का संदेश, मां भगवती की कृपा से आए समृद्धि और नवचेतना

रायपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय ने मां दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता के चरणों में कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने माता रानी से सभी भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि, नवचेतना और प्रगति का आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में मां स्कंदमाता की आराधना करते हुए प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि मां भगवती की कृपा से सभी के जीवन में खुशहाली आए और समाज में सकारात्मक ऊर्जा, उन्नति तथा समृद्धि का संचार हो।

नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां स्कंदमाता अपने भक्तों को सुख, शांति और कल्याण का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *