नेपाल। भीषण बाढ़ के 9 दिन बाद राहत और बचाव अभियान में बड़ी सफलता मिली है। रेस्क्यू टीमों ने आज सुबह सुरंग के अंदर फंसे दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बताया जा रहा है कि सुरंग के अंदर अभी कुछ और मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। ऐसे में रेस्क्यू टीमों ने अभियान तेज कर दिया है और अन्य लोगों की तलाश जारी है। बाढ़ से नेपाल में अब तक 1,282 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5,300 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
त्रिशूली–1 हाइड्रो टनल में जो मजदूर फंसे, उसमें एक धनबहादुर हैं। कह रहे हैं कि टनल में इतना पानी भर आया कि पूरा डूब गया था, हालांकि 2 मिनट बाद पानी बाहर निकल गया। अब दोबारा टनल में काम करने नहीं जाऊंगा।