रायपुर। राजधानी रायपुर में जन्माष्टमी के दिन हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी शव को पिकअप वाहन में लेकर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस की नजर संदिग्ध वाहन पर पड़ गई।
पुलिस को देखते ही आरोपी पिकअप वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब वाहन और घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
फिलहाल हत्या के कारणों और मृतक की पहचान को लेकर पुलिस की जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।