रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री के. जना कृष्णमूर्ति की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। के. जना कृष्णमूर्ति का निधन 25 सितंबर 2007 को हुआ था। वे वर्ष 2001 से 2002 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और केंद्र में मंत्री भी रहे।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति के. जना कृष्णमूर्ति का समर्पित जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने उनके योगदान और सेवाभाव को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।