पर्यटन और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जशपुर रणजीता स्टेडियम में किया ध्वजारोहण

जशपुर। पर्यटन और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम जशपुर में ध्वजा रोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने जशपुर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मंत्री अग्रवाल ने कहा, यह राष्ट्रीय पर्व हमें उन अमर सेनानियों के त्याग, तप और बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। आइए, आजादी के इस महापर्व पर राष्ट्र की एकता और अखंडता को और सुदृढ़ करने तथा विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लें।

स्वतंत्र भारत में छत्तीसगढ़ ने विकास की नई पहचान बनाई है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से आज हमारा प्रदेश तेजी से आगे बढ़ते हुए देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। छत्तीसगढ़ की माटी, मेहनत और सामर्थ्य को विकास की शक्ति बनाकर हम प्रदेश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहे हैं। प्रगति का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे, यही हमारा संकल्प है। कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *