घर के सामने पेड़ में लटकी मिली महिला की लाश

पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा धनुहारीटोला गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला का शव घर के पास पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतिका की पहचान 30 वर्षीय समरी बाई धनुहार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुबह परिजनों की नजर घर के नजदीक स्थित पेड़ पर पड़ी, जहां समरी बाई का शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना मरवाही पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मरवाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ भी की है।

पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या से जोड़कर जांच कर रही है। हालांकि, महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच करते हुए घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही महिला की मौत की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *