राहुल गांधी ने PM मोदी से मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए मांगा न्याय, जानिए क्या है पूरा मामला

दिल्ली। कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा. उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उनके भाषण वाली जगह पर ‘शुद्धिकरण’ किया गया था. उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है.

राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जिक्र करते हुए कहा कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जहां उन्होंने भाषण दिया था, वहां ‘शुद्धिकरण’ किया गया. उनका कहना है कि इस मामले में प्रधानमंत्री हस्तक्षेप करें और FIR के आदेश दें.

उन्होंने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ इस तरह की घटना हो सकती है तो आम लोगों के खिलाफ भी ऐसी घटनाएं होती होंगी. उनकी मांग है कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शुद्धिकरण असल में छुआछूत का ही दूसरा नाम है और इसलिए संविधान में इसे गैरकानूनी भी घोषित किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की रस्म के जरिए दलितों को अशुद्ध बताया जाता है. उन्होंने इसे असंवैधानिक बताते हुए कार्रवाई की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *