पीएम मोदी और नितिन नवीन की सियासी केमिस्ट्री - छत्तीसगढ़ बातचीत

पीएम मोदी और नितिन नवीन की सियासी केमिस्ट्री

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा घोषित कार्यकारिणी के माध्यम से पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों से लेकर 2029 के लोकसभा चुनावों तक के लिए अपनी संगठनात्मक तैयारी मजबूत कर ली है. इस नई टीम में 51 नए चेहरों और वरिष्ठ नेताओं के समावेश के साथ-साथ क्षेत्रीय, सामाजिक और लैंगिक संतुलन साधने का प्रयास किया गया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. संगठन से बड़ी संख्या में पुराने चेहरों की छुट्टी कर दी गई है. ‘टीम नवीन’ में युवा और अनुभवी नेताओं के बेहतरीन संतुलन के साथ-साथ सामाजिक समीकरणों को साधने की स्पष्ट छाप दिख रही है।

नितिन नवीन द्वारा गठित इस नई टीम में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनाव पर खास फोकस रखा गया है. इसी चुनावी रणनीति के तहत राज्यों के प्रमुख नेताओं को संगठन में तरजीह देकर एक धारदार और सुव्यवस्थित ढांचा तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

बीजेपी की इस नई टीम में कुल 65 पदाधिकारी बनाए गए हैं, जिनमें 12 महिलाओं को स्थान मिला है. संगठन में 14 पुराने नेताओं को बरकरार रखा गया है, जबकि 51 नए चेहरों को मौका दिया गया है. 2027 में चुनाव वाले राज्यों से 18 नेताओं को शामिल किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश का सबसे ज्यादा दबदबा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *