PM मोदी ने पेपर लीक के दोषियों को जल्द सजा देने फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन के दिए निर्देश 

दिल्ली। PM मोदी ने पेपर लीक के दोषियों को जल्द सजा देने फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन के निर्देश दिए है। उन्होंने आज 23 जुलाई की सुबह X पोस्ट में लिखा, देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है।युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

बता दें कि पेपर लीक मामले में देशभर में आक्रोश देखे जा रहे है। दिल्ली सहित कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहा है। स्टूडेंट्स सड़क पर उतर आए है। पुलिस प्रशासन को शासन ने अलर्ट पर रखा है। ताकि देशभर में शांति बनी रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *