प्राचार्य को टीचर से मिली धमकी, स्कूल में जमकर बहस, थाने पहुंचा मामला

बिलासपुर। जिले के लोहर्सी स्थित एक स्कूल में शिक्षक और प्राचार्य के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है। प्राचार्य ने शिक्षक के खिलाफ शिक्षा विभाग के अधिकारियों और पुलिस से शिकायत की है।

बताया जा रहा है कि स्कूल में किसी बात को लेकर शिक्षक और प्राचार्य के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान शिक्षक द्वारा प्राचार्य के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप है। वायरल वीडियो में दोनों के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। शिकायत के अनुसार, शिक्षक ने प्राचार्य के पद को मानने से इनकार करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

शिक्षा अधिकारियों से लेकर पुलिस तक शिकायत

घटना के बाद प्राचार्य ने मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और पचपेड़ी थाने में की है। शिकायत में शिक्षक के कथित व्यवहार और धमकी का उल्लेख करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है। फिलहाल वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। शिक्षा विभाग और पुलिस की जांच के बाद ही विवाद की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। संबंधित शिक्षक का पक्ष भी सामने आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *