रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन मंगलवार को रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के रायपुर स्थित निवास कार्यालय में पहुंचकर उनसे मुलाकात की।
डॉ. रमन सिंह ने शाहनवाज हुसैन का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों और महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह और शाहनवाज हुसैन के बीच राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी आत्मीय संवाद हुआ। दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और राजनीतिक हलकों में भी चर्चा रही।
डॉ. रमन सिंह ने मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए शाहनवाज हुसैन के रायपुर आगमन पर उनका स्वागत किया और इस आत्मीय भेंट को सुखद बताया।
