रायपुर। सिविल लाईन में पूर्व कर्मचारी ने सीए ऑफिस में चोरी किया था। कब्जे से लाखों रुपए कैश बरामद किया है। कैशियर अपर्णा नायक ने चोरी की सूचना सिविल लाईन थाने में दी थी। ऑफिस के कैश काउंटर से 7,80,000 चोरी होना बताया गया था। पुलिस ने ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ करते हुए आसपास के लोगों से भी वारदात के बारे में पूछताछ कर जांच में जुटी रही। घटना स्थल और आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों की जांच कार मुखबिर लगाया गया। जांच टीम द्वारा CA ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ करने के साथ ही ऑफिस में पूर्व में काम छोड़ चुके कर्मचारियों के संबंध में भी तस्दीक कर उनके संबंध में जानकारी एकत्र किये जा रहे थे। इसी दौरान पूर्व में काम छोड़ चुके उमेश पोर्ते निवासी बिलासपुर के वारदात में संलिप्त होने की जानकारी मिली। जिस पर टीम के सदस्यो द्वारा उमेश पोर्ते की पतासाजी कर बिलासपुर से पकड़ा गया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी उमेश पोर्ते ने बताया कि वह पूर्व में प्रार्थी के सिविल लाईन स्थित ऑफिस में कार्य कर चुका था। उसे दुकान में रखने वाले नगदी रकम के संबंध में जानकारी रहती थी। जिसके कारण उसके द्वारा दिनांक घटना को योजना बनाकर अपने अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस पर टीम के सदस्यों प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी लक्ष्मीनारायण धु्रव निवासी बिलासपुर की भी पतासाजी कर पकड़ा गया। जिस पर दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 7,80,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया है। चोर उमेश पोर्ते बिलासपुर और लक्ष्मीनारायण धु्रव बिलासपुर को पुलिस ने जेल भेज दिया है।