रायपुर : पुरानी रंजिश के चलते दोस्तों के साथ मिलकर युवक की हत्या

रायपुर। डीडी नगर हत्या मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों और 4 बाल अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।

यह है पूरा मामला

23.08.2026 की दरम्यानी रात्रि लगभग 12:20 बजे श्रीराम नगर, चंगोराभाठा निवासी भोला गोस्वामी पिता स्व. राजेन्द्र गोस्वामी, उम्र 23 वर्ष का पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों से विवाद एवं लड़ाई-झगड़ा हुआ। विवाद के दौरान आरोपी आशीष यादव, घनश्याम ध्रुव, पिताम्बर निषाद एवं सागर यादव ने अपने अन्य 04 विधि से संघर्षरत बालकों के साथ मिलकर भोला गोस्वामी पर चाकू से गंभीर वार कर घायल कर दिया। घायल भोला गोस्वामी को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां मेकाहारा अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना पर प्रार्थी लोकेश विश्वकर्मा पिता संतोष विश्वकर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी श्रीराम नगर, चंगोराभाठा की रिपोर्ट पर थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 530/236, धारा 103(1), 191(2), 190 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। थाना डीडी नगर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं लगातार प्रयासों के माध्यम से कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर 04 आरोपियों एवं 04 विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

आशीष यादव उर्फ देव कुमार यादव, पिता बबलू यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी श्रीराम नगर, चंगोराभाठा, संतराम साहू गली, थाना डीडी नगर, रायपुर।

पिताम्बर निषाद, पिता संतोष निषाद, उम्र 21 वर्ष, निवासी श्रीराम नगर, चंगोराभाठा, थाना डीडी नगर, रायपुर।

रवि ध्रुव उर्फ घनश्याम ध्रुव, पिता गिरीश ध्रुव, उम्र 18 वर्ष, निवासी श्रीराम नगर, चंगोराभाठा, चन्द्राकर किराना स्टोर्स के पास, डीडी नगर, रायपुर।

सागर यादव, पिता श्याम लाल यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 08, डाक बंगला, गरियाबंद।

4 बाल अपराधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *