राजातालाब में न्यू एकता गणेशोत्सव समिति का भव्य आयोजन, भंडारे के बाद निकाली गणपति बप्पा की शोभायात्रा फिर विसर्जन

रायपुर। न्यू एकता गणेशोत्सव समिति, राजातालाब वीर सावरकर चौक की ओर से गणेशोत्सव के समापन अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना, विशाल हवन एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

श्रद्धालुओं ने पूरे आस्था और उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया।इसके बाद भगवान श्री गणेश जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्तिमय माहौल के बीच गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे। शोभायात्रा के पश्चात विधि-विधान से भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से देश-प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भक्तों ने भावपूर्ण जयघोष करते हुए कहा— “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ।”समिति एवं श्रद्धालुओं ने भगवान महाप्रभु श्री गणेश जी से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सम्पूर्ण भारतवर्ष पर सदैव बनी रहे और सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि का वास हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *