Headlines

CM साय आज अंतागढ़ दौरे पर, दोपहर को बीजेपी दफ्तर में प्रेसवार्ता भी करेंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रायपुर से अंतागढ़ कांकेर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद रायपुर लौटकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता करेंगे। शाम को वे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:30 बजे वे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा अंतागढ़ के लिए रवाना होंगे। वहां निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दोपहर में रायपुर लौटेंगे। दोपहर 2:45 बजे मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला, रायपुर पहुंचेंगे, जहां प्रेस वार्ता प्रस्तावित है। इसके बाद मुख्यमंत्री निवास लौटकर शाम को पुनः विभिन्न कार्यक्रमों के लिए रवाना होंगे।

शाम को मुख्यमंत्री निजानंद परिसर, रायपुर में आयोजित श्रद्धेय अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद होटल बेबीलोन कैपिटल में आयोजित “छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव” में भाग लेंगे।

रात में मुख्यमंत्री नया रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित विश्व पर्यटन दिवस समारोह में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *