Headlines

सीएम साय और आचार्य इन्द्रेश उपाध्याय की मुलाकात, सनातन संस्कृति और लोकमंगल पर जताई प्रेरणा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शनिवार की रात सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य इन्द्रेश उपाध्याय महाराज ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि पूज्य महाराज जी का स्नेह, आशीर्वचन और मार्गदर्शन सेवा, सद्भाव एवं लोकमंगल की भावना के साथ निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से सनातन संस्कृति, भक्ति और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आचार्य इन्द्रेश उपाध्याय महाराज का प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री ने महाराज जी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके आशीर्वचन और मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *