Headlines

गुंडरदेही के युवक ने रायपुर में अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी, डूमरतराई के मकान में मिली 3 लाशें

रायपुर। राजधानी रायपुर के डूमरतराई साहू पारा इलाके में रविवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक किरायेदार पर अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने का आरोप है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान भुनेश्वर साहू के रूप में हुई है, जो बालोद जिले के गुंडरदेही के सियान पारा का रहने वाला बताया जा रहा है।

आरोप है कि उसने पहले अपने बच्चों पर चाकू से हमला किया और इसके बाद पत्नी खिलेश्वरी साहू पर भी चाकू से वार किया। पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान उसकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि मृत बच्चों में बड़ा बेटा आशीष साहू (11 वर्ष) और छोटा बेटा जॉन साहू (9 वर्ष) शामिल हैं। आरोपी ने कथित तौर पर अपने आप को भी चाकू से चोट पहुंचाई है। फिलहाल वह मेकाहारा अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार आरोपी परिवार करीब एक साल पहले किराए के मकान में रहने आया था।

पड़ोसियों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। शनिवार रात भी दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी की पत्नी सब्जी मंडी में काम करने जाती थी।स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी ने धर्म परिवर्तन किया था और वह बाइक भी चलाता था। एक बच्चे का नाम जॉन साहू रखा गया था। हालांकि घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *