राजिम में सीमेंट लोड वाहन पलटा

राजिम। फिंगेश्वर-महासमुंद मुख्य मार्ग पर ग्राम भेंद्ररी के पास सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा पुलिया के समीप हुआ, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक पुलिया के पास पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिया पर रेलिंग नहीं होने से हादसों का खतरा

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, ग्राम भेंद्ररी के पास स्थित पुलिया में रेलिंग नहीं है, जिसके कारण यहां लगातार दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी कई वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर चुके हैं। ग्रामीणों ने पुलिया पर सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाए जाने और सड़क की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *