अयोध्या। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अयोध्या पहुंचकर श्रीरामलला और श्री हनुमानजी के दर्शन किए। उन्होंने दोनों मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की प्रगति और लोक कल्याण की कामना की।
दर्शन-पूजन के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह स्वयं को सौभाग्यशाली अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रीरामलला और हनुमानजी के दर्शन एवं पूजन-अर्चन का अवसर उनके लिए विशेष रहा।
राजनाथ सिंह ने मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान भारत की निरंतर प्रगति, देशवासियों के कल्याण और राष्ट्र की समृद्धि की कामना की। अयोध्या पहुंचने के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे।

