RPF कॉलोनी में हत्या, बिलासपुर में फैली सनसनी

बिलासपुर। शहर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित RPF कॉलोनी में चौकीदार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य से जुड़े गोदाम की निगरानी कर रहे चौकीदार पर अज्ञात आरोपी ने सिर पर भारी वस्तु से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही GRP, RPF और तोरवा पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने और उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी का पता नहीं चल सका है। पुलिस की जांच जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *