Headlines

शराब पीने से मना करने पर पत्नी के सिर पर मारा हथौड़ा, मगरलोड में पति गिरफ्तार

धमतरी। मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसमुडी में शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी पर लोहे के हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर की रात आरोपी चम्मन लाल साहू (36) शराब के नशे में घर पहुंचा था। शराब पीने से मना करने पर पत्नी किरण साहू से उसका विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने हथौड़े से पत्नी के सिर पर कई वार कर दिए और मौके से फरार हो गया।

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने घायल महिला को मगरलोड अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया। महिला का उपचार जारी है।

एसपी भावना पाण्डेय के निर्देश पर मगरलोड पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे का हथौड़ा और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *