Headlines

टाटीबंध-टोल प्लाजा मार्ग रहेगा बाधित, जन्माष्टमी के चलते इस्कॉन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

रायपुर। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। आज टाटीबंध से टोल प्लाजा होते हुए दुर्ग जाने वाला मार्ग यातायात के लिए बाधित रहेगा। रायपुर से दुर्ग जाने वाले वाहन चालकों से इस मार्ग का उपयोग नहीं करने की अपील की गई है।

यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग के रूप में आमलेश्वर–मोतीपुर–परसदा मार्ग से दुर्ग जाने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से अनावश्यक जाम और असुविधा से बचने के लिए यात्रा समय से पहले शुरू करने तथा पुलिस द्वारा दिए जा रहे डायवर्सन निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *