Headlines

फोटोग्राफर की हत्या दोस्तों ने की थी, मृतक के iPhone का इस्तेमाल कर उसकी गर्लफ्रेंड को भी किया गुमराह

प्रयागराज। प्रयागराज से लापता हुए 27 वर्षीय फोटोग्राफर आलोक गुप्ता की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, आलोक की हत्या उसके दोस्त शुभम तिवारी ने अपने दो साथियों शुभम यादव और अंकुश यादव के साथ मिलकर की थी।

आलोक 22 अगस्त को लापता हुआ था। जांच के दौरान CCTV फुटेज में तीन लोग एक बड़े नीले बैग के साथ दिखाई दिए। इसी बीच मध्य प्रदेश के रीवा में एक अज्ञात शव मिलने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने दोनों मामलों को जोड़कर जांच की तो मृतक की पहचान आलोक के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार, पैसों के विवाद और आपसी रंजिश के चलते हत्या की गई। आरोप है कि हत्या के बाद शव को नीले बैग में रखकर कार से रीवा ले जाकर ठिकाने लगाया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने आलोक के iPhone से उसकी गर्लफ्रेंड को WhatsApp मैसेज भेजे, ताकि उसकी मौत का शक न हो। पुलिस के मुताबिक, करीब 20 दिनों तक फोन की गतिविधि जारी रखी गई।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को सूबेदारगंज फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *