शर्म नहीं आती आप लोगों को, सांसद कंगना रनौत ने नौकरशाही को लगाई फटकार, मंडी का नहीं हो रहा विकास

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने शनिवार को आयोजित DISHA (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। बैठक के दौरान उन्होंने विकास कार्यों में लापरवाही और देरी को लेकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

कंगना रनौत ने बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने और आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

सांसद ने अधिकारियों से विकास कार्यों की निगरानी बेहतर तरीके से करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सांसद ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *