राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता सुनीता यादव को CM साय ने दी बधाई, कहा- छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय

रायपुर। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित छत्तीसगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों सम्मानित हुईं सुनीता यादव सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के खिचरी स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि सुनीता यादव की यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और नवाचार की सराहना की।

सीएम साय ने कहा कि सुनीता यादव की सफलता प्रदेश के शिक्षक समुदाय को नई प्रेरणा देगी। साथ ही, उनके प्रयास विद्यार्थियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलने पर सुनीता यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *