स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश प्रभारी बनाई गई, सीएम साय और खूबलाल ध्रुव ने दी बधाई

रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश प्रभारी बनाई गई है। सीएम विष्णुदेव साय और जिला पंचायत के पूर्व सदस्य खूबलाल ध्रुव ने बधाई दी। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा कई राज्यों के प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है, जब प्रदेश में भाजपा की सरकार है और संगठन को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए लगातार मजबूत करने की कवायद चल रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार है, जबकि संगठन की कमान किरण सिंहदेव के हाथों में है। ऐसे में प्रभारी के तौर पर स्मृति ईरानी की भूमिका सरकार और संगठन के बीच समन्वय से लेकर पार्टी के संगठनात्मक कामकाज की निगरानी तक महत्वपूर्ण रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *