1 हजार महिलाओं ने किया रक्तदान, 31 लोगों ने देहदान की घोषणा की, आयुर्वेद सेवा सम्मेलन में शामिल हुए CM साय ने की इस योगदान की सरहना

रायपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित आयुर्वेद सेवा सम्मेलन एवं रक्तदान महाकुंभ में शामिल हुए।

इस दौरान 1000 से अधिक माताओं-बहनों ने रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। इस उल्लेखनीय पहल के चलते छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ।

वहीं प्रोजेक्ट दधीचि के अंतर्गत 31 लोगों ने देहदान का संकल्प लेकर समाजसेवा की दिशा में अनुकरणीय पहल की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी रक्तदाताओं और देहदान का संकल्प लेने वाले नागरिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ नागरिक, स्वस्थ परिवार और सशक्त छत्तीसगढ़” के संकल्प के साथ राज्य सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *