अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि निर्माण कार्य रोकने की समझाइश देने पर दो भाइयों ने पटवारी के साथ हाथ-मुक्के और डंडे से मारपीट की तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की।…