मैनपावर घोटाला मामला : 3 महीने से जेल में बंद आबकारी अफसर अरुणपति त्रिपाठी को मिली जमानत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित मैनपावर घोटाला मामले में आबकारी विभाग के पूर्व प्रबंध संचालक (MD) अरुणपति त्रिपाठी को बड़ी राहत मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है। करीब 95 दिनों से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद अरुणपति त्रिपाठी को अब जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।…