सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किशोर महानंद का संदेश, राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी
रायपुर। देश की एकता और अखंडता के प्रतीक, भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद ने उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान…