जज के आरोपी बेटे पर पुलिस कमिश्नर ने नहीं की कार्रवाई, सरकार ने किया ट्रांसफर
कोच्चि। केरल के कोच्चि में मर्सिडीज-बेंज की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत के मामले में पुलिस विभाग पर कार्रवाई की गई है। राज्य सरकार ने बुधवार को कोच्चि के पुलिस कमिश्नर कलिराज महेश कुमार का तबादला कर दिया। वहीं, मामले की जांच में कथित लापरवाही को लेकर चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।…