महिला से छेड़छाड़, बीच-बचाव करने आए ससुर पर किया हमला, पड़ोसी मनचला गिरफ्तार
बिलासपुर। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में पड़ोसी महिला के साथ छेड़छाड़ और बीच-बचाव करने आए उसके ससुर के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान ग्राम खरकेना निवासी विकास चतुर्वेदी (19 वर्ष), पिता रामेश्वर चतुर्वेदी के रूप में हुई है।…