मुक्तिधाम के पास गांजा लेकर घूम रहे थे दो युवक, तेलीबांधा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
रायपुर। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.873 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 93 हजार 650 रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई एण्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना…