राशन कार्डधारियों का चावल खरीदना महंगा साबित हुआ, युवा कारोबारी गिरफ्तार
दुर्ग। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन कार्डधारियों को वितरित किए जाने वाले शासकीय चावल के अवैध क्रय-विक्रय, अदला-बदली और भंडारण के मामले में वैशाली नगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के मकान की तलाशी के दौरान 60 बोरियों में कुल 24 क्विंटल शासकीय चावल बरामद किया है।…