गंगरेल बांध की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुईं असम की जिला परिषद अध्यक्ष सेवाली गोस्वामी कलिता, बीजेपी नेता खूबलाल ध्रुव ने कराया भ्रमण
धमतरी। असम के दरांग जिला परिषद की अध्यक्ष सेवाली गोस्वामी कलिता ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गंगरेल बांध का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बांध की विशाल जलराशि, भव्य संरचना और आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से देखा। गंगरेल की मनमोहक खूबसूरती से प्रभावित सेवाली गोस्वामी कलिता ने इसकी जमकर सराहना की। इस अवसर पर…