यूट्यूबर पर देहदान करवाने की आड़ में लाश बेचने का आरोप, बीजेपी विधायक ने दुर्ग शहर के लोगों को किया आगाह

दुर्ग। बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने देहदान के नाम पर कथित तौर पर मानव शवों की बिक्री किए जाने को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में विधायक ने भिलाई के एक यूट्यूबर पर आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है।

रिकेश सेन ने अपने पोस्ट में लिखा कि “एक यूट्यूबर जो सालों से देहदान के नाम से सैकड़ों लाशों को मेडिकल कॉलेजों को बेचता आया है, अब उसकी असलियत लाना जरूरी है।” उन्होंने यह भी कहा कि लोग यदि देहदान करना चाहते हैं तो कलेक्टर की अनुमति के बिना ऐसा निर्णय नहीं लेना चाहिए।वि

विधायक ने आशंका जताई कि देहदान के बाद व्यक्ति की मृत्यु होने पर शव को आगे बेचा जा सकता है और यहां तक कि शरीर के अंगों को भी बेचने की संभावना हो सकती है। उन्होंने लोगों से ऐसे मामलों में सावधानी बरतने की अपील की है।

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि यदि कोई व्यक्ति देहदान का निर्णय लेता है तो जिला प्रशासन की अनुमति के बिना देहदान नहीं करना चाहिए। साथ ही उन्होंने संबंधित यूट्यूबर के खिलाफ लगाए गए आरोपों की वास्तविकता सामने लाने और मामले की जांच कराने की जरूरत बताई है।

हालांकि, विधायक द्वारा लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। मामले में प्रशासन अथवा संबंधित संस्थाओं की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

सांप्रदायिक तनाव को लेकर भी दी प्रतिक्रिया

अपने दूसरे पोस्ट में रिकेश सेन ने संबंधित यूट्यूबर को लेकर कहा कि “उसे हिंदी में समझ लेना चाहिए।” उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र वैशाली नगर का जिक्र करते हुए कहा कि वहां कभी भी कोई सांप्रदायिक तनाव नहीं हो सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *