Headlines

33 साल के सैनिक की पार्किंसन बीमारी का सफल ऑपरेशन, सेना अस्पताल ने की डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी

दिल्ली। सेना अस्पताल (अनुसंधान एवं संदर्भ), नई दिल्ली में 33 वर्षीय सेवारत सैनिक की पार्किंसन बीमारी का सफल ऑपरेशन किया गया है। सैनिक को युवावस्था में ही पार्किंसन रोग हो गया था, जिसके कारण उसकी रोजमर्रा की गतिविधियां और काम करने की क्षमता बुरी तरह प्रभावित हो रही थीं।

डॉक्टरों की टीम ने सैनिक का डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (डीबीएस) ऑपरेशन किया। यह एक आधुनिक न्यूरोसर्जरी तकनीक है, जिससे शरीर की गतिविधियों पर नियंत्रण बेहतर करने में मदद मिलती है।

इस ऑपरेशन से सैनिक की शारीरिक गतिविधियों, आत्मनिर्भरता और जीवन की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।

यह सफलता सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं की विशेषज्ञता और डॉक्टरों की टीम के बेहतर तालमेल को दर्शाती है। साथ ही, यह सेना के जवानों को आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को भी सामने लाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *