Headlines

CM साय से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, जनजातीय गौरव दिवस समारोह की तैयारियों पर हुई चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज रायपुर स्थित उनके निवास पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।

दोनों नेताओं के बीच समारोह के आयोजन और तैयारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को लेकर तैयारियों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *