बैंक बंद : 11 सितंबर को बैंक हड़ताल, SBI ने ग्राहकों के लिए जारी की जरूरी सूचना

रायपुर/दिल्ली। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 11 सितंबर 2026 को एक दिन की बैंक हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। इसको लेकर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। बैंक ने कहा है कि वह ग्राहकों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

SBI ने ग्राहकों से अपील की है कि हड़ताल की संभावित तिथि को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण बैंकिंग लेनदेन पहले ही पूरा कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे अपनी नकदी संबंधी जरूरतों के लिए ATM और ADWM का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, बैंकिंग सेवाओं के लिए ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) का उपयोग करने की अपील की गई है।

SBI ने डिजिटल बैंकिंग को प्राथमिकता देने की सलाह देते हुए ग्राहकों से इंटरनेट बैंकिंग, YONO, मोबाइल बैंकिंग, UPI और अन्य डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने को कहा है।बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि ग्राहकों को होने वाली किसी भी असुविधा को कम करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्राहकों के लिए SBI की प्रमुख सलाह

जरूरी बैंकिंग लेनदेन हड़ताल से पहले पूरा करें। नकदी की जरूरत के लिए ATM/ADWM का उपयोग करें। ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) का इस्तेमाल करें। इंटरनेट बैंकिंग और YONO का उपयोग करें। UPI और अन्य डिजिटल बैंकिंग माध्यमों को प्राथमिकता दें। बैंक हड़ताल की वजह से शाखाओं में कुछ सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए ग्राहकों के लिए पहले से डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करना सुविधाजनक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *